[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नए परिवहन कार्यालय के पास सुविधाओं का अभाव:जसरापुर ई-मित्र संचालकों ने मोबाइल नेटवर्क, पेयजल और स्पीड ब्रेकर की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नए परिवहन कार्यालय के पास सुविधाओं का अभाव:जसरापुर ई-मित्र संचालकों ने मोबाइल नेटवर्क, पेयजल और स्पीड ब्रेकर की मांग की

नए परिवहन कार्यालय के पास सुविधाओं का अभाव:जसरापुर ई-मित्र संचालकों ने मोबाइल नेटवर्क, पेयजल और स्पीड ब्रेकर की मांग की

खेतड़ी : नानुवाली बांवड़ी-जसरापुर रोड स्थित नए जिला परिवहन कार्यालय के पास कार्यरत ई-मित्र संचालकों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। संचालकों ने मोबाइल नेटवर्क, पेयजल कनेक्शन और सड़क पर स्पीड ब्रेकर उपलब्ध कराने की अपील की।

ई-मित्र संचालकों ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय 1 अप्रैल से जसरापुर रोड स्थित अपने नए भवन में ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद आमजन की सुविधा को देखते हुए कई ई-मित्र संचालकों ने भी अपनी दुकानें परिवहन कार्यालय के आसपास स्थापित कर ली हैं। इसका उद्देश्य परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों के लिए आने वाले लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं प्रदान करना है।

पहाड़ी क्षेत्र के कारण सिग्नल नहीं आते – संचालक

संचालकों ने बताया कि परिवहन कार्यालय के आसपास का क्षेत्र पहाड़ी होने के कारण यहां किसी भी मोबाइल कंपनी के नेटवर्क सिग्नल ठीक से नहीं आते। ई-मित्र केंद्रों पर अधिकांश कार्य ऑनलाइन होते हैं, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण काम में लगातार बाधा आ रही है। इससे संचालकों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले लोगों को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है।

इसके साथ ही क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। गर्मी के मौसम में कर्मचारियों और कार्यालय आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परिवहन कार्यालय के मुख्य द्वार के पास से गुजरने वाली जसरापुर सड़क पर प्रतिदिन हजारों वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। संचालकों ने बताया कि परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन संबंधी कार्यों के लिए आते हैं, ऐसे में स्पीड ब्रेकर न होने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।

मांग करने वालों में सोनू अग्रवाल, बाबू कांकरिया, विनोद सैनी, राहुल गोयल, करण सिंह, भानाराम सैनी, मनीष खडोलिया, राकेश सैनी, शशि मिश्रा, राहुल बोहरा, नरेश कुमार, विक्रम रावत, मनोज स्वामी, मन्नू स्वामी और प्रदीप गुर्जर सहित अन्य ई-मित्र संचालक शामिल रहे।

Related Articles