[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में बुजुर्ग की जेब से 33,500 रुपए चोरी:केले खरीदते समय 3 युवकों पर पैसे चुराने का आरोप, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में बुजुर्ग की जेब से 33,500 रुपए चोरी:केले खरीदते समय 3 युवकों पर पैसे चुराने का आरोप, मामला दर्ज

उदयपुरवाटी में बुजुर्ग की जेब से 33,500 रुपए चोरी:केले खरीदते समय 3 युवकों पर पैसे चुराने का आरोप, मामला दर्ज

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में एक बुजुर्ग व्यक्ति से लूट का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का आरोप है कि केले खरीदते समय तीन बदमाशों ने उनकी जेब से 33,500 रुपए निकाल लिए। बदमाश पैसे निकालते ही तुरंत मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार खंडेला के पास बुल्लूपुरा निवासी श्रवण मेघवाल किसी काम से भोजनगर जा रहे थे। उदयपुरवाटी के घूमचक्कर पर बस रुकने पर वे केले खरीदने के लिए नीचे उतरे। जैसे ही वे ठेले पर केले लेने लगे, तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। बुजुर्ग ने उन्हें धक्का न देने और ठीक से खड़े रहने को कहा, तो युवकों ने जवाब दिया कि उन्हें भी केले लेने हैं। इसके बाद वे बिना केले लिए ही वहां से चले गए।

केले खरीदने के बाद जब बुजुर्ग ने ठेले वाले को पैसे देने के लिए अपनी कमीज की जेब में हाथ डाला, तो उन्हें रुपए नहीं मिले। पीड़ित ने उदयपुरवाटी पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उदयवाटी पुलिस थाना के एसएचओ रामपाल मीना ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी दिखवाई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77