[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंखा सर्किल पर बड़ा हादसा: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दो बाइकें बस के नीचे घुसीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंखा सर्किल पर बड़ा हादसा: रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दो बाइकें बस के नीचे घुसीं

रोडवेज़ फैल या ब्रेक फैल.. पंखा सर्किल पर बोलेरो क़ो टक्कर मार बस नें कुचला दो बाईक क़ो.. बाईक सवार हुए घायल ‌ पहुंचाया अस्पताल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित पंखा सर्किल पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रतनगढ़ से चूरू की ओर आ रही एक रोडवेज बस ने अचानक नियंत्रण खोते हुए तीन बाइकों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दो बाइकें बस के नीचे जा धंसीं, जबकि तीसरी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कई बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मौके से उठाकर चूरू के राजकीय भरतीया जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि इस गंभीर दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles