अष्टम पोषण पखवाडा का समापन समारोह, रंगोली बनाकर दिया सुपोषण का संदेश
अष्टम पोषण पखवाडा का समापन समारोह, रंगोली बनाकर दिया सुपोषण का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को पेंशनर समाज भवन में अष्टम पोषण पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आईसीडीएस उपनिदेशक डॉ नरेन्द्र शेखावत ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वितरित किये जाने वाले समस्त प्रकार के पोषाहार सामग्री बिना एफआरएस के वितरित नहीं की जाएं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं रहे और सभी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अष्टम पोषण पखवाड़े में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सभी मानदेयकर्मियों व विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने थीम आधारित रंगोली बनाई तथा पोषण आधारित रेसीपी का प्रदर्शन कर सुपोषण का संदेश दिया। इस वर्ष की थीम ‘जीवन के प्रथम छः वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास’ रही।
इस दौरान अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पर्यवेक्षक, ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रशस्ति – पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ सीमा गहलोत, चन्द्रकला शर्मा, कर्णपाल सिंह, निखिल कुमार महर्षि, नरेन्द्र कुमार महर्षि, मुस्तकीम खान, माया सरावग आदि उपस्थित रहे। संचालन शीतल बत्रा एवं ममता कुमारी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2141291


