नीमकाथाना में अज्ञात युवती के शव का अंतिम संस्कार:शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के बाद नगरपालिका ने किया, दो दिन पहले कुएं में मिला था शव
नीमकाथाना में अज्ञात युवती के शव का अंतिम संस्कार:शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के बाद नगरपालिका ने किया, दो दिन पहले कुएं में मिला था शव
नीमकाथाना : नीमकाथाना के सदर थाना क्षेत्र में मिली एक अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पहचान न होने के कारण पुलिस ने आज शव का पॅास्टमार्टम करवाकर नगरपालिका के सहयोग से अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, युवती का शव दो दिन पहले गुहाला हंसनाला धाम के पास स्थित एक कुएं में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। पुलिस ने युवती की पहचान के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन शव पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पहचान न होने के चलते नगरपालिका के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और युवती की पहचान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2140365

