छापर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, आतिशबाजी व झालमुड़ी बांटकर जताई खुशी
छापर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, आतिशबाजी व झालमुड़ी बांटकर जताई खुशी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
छापर : पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद छापर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी के नेतृत्व में बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई और झालमुड़ी बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिलते हुए जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान “भाजपा जिंदाबाद” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र उत्साह से गूंज उठा।
मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी को तीनों राज्यों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन श्रवण माली, जयराम जांगिड़, राकेश ढेनवाल, देवकीनंदन भाटी, मुकेश धानका, टोनी आर्य, चम्पालाल जोशी, सुरजाराम सुथार, अनिल सैनी, पार्थराज सोनी, कालूराम नाई, मनोज इशराम, राकेश सुथार, मनोज पारीक, भवरदान चारण, रुक्मानंद नाई, रामलाल ढीकिया, दुलीचंद शर्मा, चंचल गर्ग, बाबूलाल गिवारिया, मन्नालाल खटीक, प्रहलाद नाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2140167


