[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण का विरोध:किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जनसुनवाई में किया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण का विरोध:किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जनसुनवाई में किया विरोध

पाटन में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण का विरोध:किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जनसुनवाई में किया विरोध

पाटन : पाटन क्षेत्र से गुजरने वाले प्रस्तावित 4/6 लेन कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत प्रभावित गांवों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

सोमवार को फतेहपुरा खुर्दिया, रामसिंहपुरा, बोपिया, हसामपुर और छाजा की नांगल गांवों के लिए जनसुनवाई अटल सेवा केंद्र हसामपुर में आयोजित की गई। इस दौरान सभी गांवों के किसानों ने अपनी जमीन देने से साफ इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। यह ज्ञापन किसान महापंचायत सीकर के जिला अध्यक्ष बलदेव यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री गोवर्घन सिंह तेतरवाल और नीमकाथाना तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में दिया गया।

आजीविका पर संकट खड़ा होगा

यादव ने आगे बताया कि सड़क निर्माण के कारण किसानों की जमीन दो हिस्सों में बंट जाएगी, जिससे खेतों में आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे किसानों की आय का मुख्य स्रोत कृषि समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बड़े पैमाने पर कृषि भूमि के परिवर्तन से लाखों की संख्या में पेड़ काटे जाएंगे, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान होगा। किसानों ने इस परियोजना के लिए वैकल्पिक मार्ग निकालने की मांग की है, ताकि उन्हें होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस दौरान ग्राम पंचायत हसामपुर सरपंच पति राकेश सिंह तंवर, पूर्व सरपंच बिजेंद्र सिंह तंवर, पूर्व सरपंच प्रकाश यादव, दिनेश यादव, महेश लखेरा, महावीर सिंह तंवर, धुड़मल, बजरंग लाल यादव, नरेश कुमार सहित सैकड़ों पीड़ित किसान उपस्थित रहे।

Related Articles