तेज आंधी का असर, जगहों जगह पेड़ और बिजली पोल व कच्चे मकान गिरे, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
तेज आंधी का असर, जगहों जगह पेड़ और बिजली पोल व कच्चे मकान गिरे, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जिससे रास्ते बाधित हो गए और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे शाम 5 बजे से रात्रि करीब 2 बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। कई स्थानों पर रात्रि से लेकर सुबह 9 बजे तक भी कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी। विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और तारों की मरम्मत में जुटे रहे।

बिजली आपूर्ति ठप, जर्जर तार बने खतरा सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक खान कायमखानी सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में कई जगह बिजली के तार जमीन को छूते नजर आते हैं, जबकि कुछ तार पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं। वर्षों पुराने और जर्जर तार बार-बार टूटकर गिरते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। कायमखानी ने जनहित में विद्युत विभाग से मांग की है कि पुराने तारों को जल्द बदला जाए, पेड़ों की नियमित कटाई-छंटाई की जाए और बिजली लाइनों को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके और शहर में सुचारु बिजली व्यवस्था बनी रहे।

कायमखानी ने बताया की बिती शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने एक ओर जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को भी प्रभावित कर दिया। तेज अंधड़ के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल टूटने से बड़ा नुकसान होते होते टला है।
जानकारी के अनुसार मगरा बास स्थित करणी माता मंदिर के पास एक बबूल का पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी तूफान के कारण न्यायालय परिसर में लगे पेड़ गीरे तेज आंधी के चलते कोर्ट परिसर में भी दो बड़े पेड़ उखड़कर गिर पड़े। इसके अलावा, विश्वनाथपुरा रोड़, गोपालपुरा रोड़, छिप्लाई रोड़ सहित मंगलपुरा, मालियों का बास और सैनी अतिथि भवन के पास एक बिजली का पोल टूटकर एक मकान की दीवार पर गिर गया।

हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा शहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय के सामने, सुनारी रोड सहित कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी पेड़ और बिजली के पोल गिरने से काफी नुकसान हुआ। इन घटनाओं के चलते देर रात तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें देर रात तक स्थिति को सामान्य करने में जुटी रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2137496

