[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में आंधी-तूफान से 33KV तार टूटा, बिजली गुल:16 गांव रात भर अंधेरे में रहे, मरम्मत कार्य जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिराना में आंधी-तूफान से 33KV तार टूटा, बिजली गुल:16 गांव रात भर अंधेरे में रहे, मरम्मत कार्य जारी

चिराना में आंधी-तूफान से 33KV तार टूटा, बिजली गुल:16 गांव रात भर अंधेरे में रहे, मरम्मत कार्य जारी

चिराना : कस्बे में शनिवार शाम आई तेज आंधी और बरसात के कारण 33KV बिजली का तार टूट गया। इससे गोल्याणा एईएन कार्यालय पावर हाउस के अधीन आने वाले करीब 16 गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहे। जानकारी के अनुसार, चिराना के निकट उदयपुरवाटी रोड के पास कॉलोनी में 33KV के तार टूट गए। ये तार जिस पेड़ पर गिरे, उसमें भी आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई।

शाम को अंधेरा होने और बरसाती जलभराव के कारण मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू नहीं हो सका। इस वजह से शनिवार की पूरी रात लगभग 16 गांवों में बिजली नहीं रही। हालांकि बरसात से गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली संबंधी अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गोल्याणा के जेईएन विवेक शर्मा अपनी टीम के साथ रविवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत कर्मचारियों के साथ मिलकर दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू करवाया, जिसके बाद आपूर्ति सुचारू की गई। क्षेत्र में तेज अंधड़ से कई पेड़ भी गिरे। मौसम विभाग ने भी 6 मई तक क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77