नर्सिंग छात्रा किरण कंवर को स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन
नर्सिंग छात्रा किरण कंवर को स्वर्ण पदक, जिले का नाम किया रोशन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में नर्सिंग की मेधावी छात्रा किरण कंवर को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में हरिभाऊ बागड़े तथा गजेंद्र सिंह खींवसर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
एमएससी नर्सिंग (मेडिकल सर्जिकल) की छात्रा किरण कंवर ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के बल पर यह सम्मान प्राप्त किया। साथ ही पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर 2024 में विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप करने पर भी उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया गया।

संस्थान सचिव मनीष कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं संस्थान अध्यक्ष ललित कुमार ने किरण कंवर की सफलता को उनके समर्पण और लगन का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कॉलेज प्राचार्य, फैकल्टी एवं स्टाफ ने भी खुशी जाहिर करते हुए छात्रा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136004

