[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यपाल को ट्री मैन ऑफ इंडिया का निमंत्रण, 6 मई को जयपुर में होगा वृक्ष मित्र सम्मान समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्यपाल को ट्री मैन ऑफ इंडिया का निमंत्रण, 6 मई को जयपुर में होगा वृक्ष मित्र सम्मान समारोह

रवीना टंडन, सुधीर मुनगंटीवार सहित कई दिग्गज होंगे शामिल, एक हज़ार से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं की रहेगी भागीदारी

जयपुर : प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत श्री कल्पतरु संस्थान द्वारा अपने 31वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर “वृक्ष मित्र सम्मान समारोह 2026” का आयोजन आगामी 6 मई को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में किया जाएगा। इस सिलसिले में ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद विष्णु लांबा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को औपचारिक निमंत्रण सौंपा। समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन में देश-विदेश से एक हजार से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन तथा महाराष्ट्र के पूर्व वन एवं वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। समारोह के दौरान “ऑपरेशन सिंदूर 2.0” अभियान का द्वितीय संस्करण लॉन्च किया जाएगा एवं परिंदों के लिए ‘परिंडा अभियान’ शुरू किया जाएगा ! साथ ही‘नक्सल ग्रीन मिशन’ के पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को जोड़कर वनमित्र एवं वन बंधु बनाकर पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा !

Related Articles