[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण, सुप्रीम फाउंडेशन का सराहनीय योगदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण, सुप्रीम फाउंडेशन का सराहनीय योगदान

बालिकाओं के लिए शौचालय निर्माण, सुप्रीम फाउंडेशन का सराहनीय योगदान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : तहसील क्षेत्र के निकटवती ढाणी कुम्हारान(बीदासर) मे शिक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सुप्रीम फाउंडेशन, जसवंतगढ़ द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाणी कुम्हारान में बालिकाओं के लिए तीन नवीन शौचालयों का निर्माण करवाया गया। विद्यालय के व्याख्याता अजय शर्मा ने बालिकाओं के लिए शौचालय की समस्या को सुप्रीम फाउंडेशन के समक्ष रखा था, जिसे संस्था ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान की और निर्माण कार्य पूर्ण करवाया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस सुविधा से बालिकाओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा तथा उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित होगी। यह पहल बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी विद्यालय परिवार ने सुप्रीम फाउंडेशन के इस सामाजिक सरोकार के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पाती हैं।

Related Articles