अखेपुरा टोल प्लाजा पर सचिन पायलट का स्वागत:जेसीबी से फूल बरसाए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
अखेपुरा टोल प्लाजा पर सचिन पायलट का स्वागत:जेसीबी से फूल बरसाए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
रानौली : AICC महासचिव सचिन पायलट का रानोली-पलसाना क्षेत्र के अखेपुरा टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पायलट के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए। इस दौरान जेसीबी मशीन से फूल भी बरसाए। कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट को सालासर बालाजी महाराज का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वीरेंद्र कृषि फार्म, तुलसीरामपुरा पहुंचे थे।
इस अवसर पर लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीकर सुनीता गठाला, NSUI जिला अध्यक्ष मुकुल खीचड़, जाट महासभा प्रदेशाध्यक्ष मनीष खीचड़, जाट महासभा जिला अध्यक्ष अलवर समय सिंह जाट (अखेपुरा टोल प्लाजा मैनेजर), ब्लॉक अध्यक्ष भींवाराम बाजियां, अभी गुर्जर, दिनेश सिंह, सुभाष कुमावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135837

