रींगस एसडीएम ने अस्पताल का किया निरीक्षण:हीटवेव व्यवस्थाओं की सराहना की, दवा वितरण केंद्र का लिया जायजा
रींगस एसडीएम ने अस्पताल का किया निरीक्षण:हीटवेव व्यवस्थाओं की सराहना की, दवा वितरण केंद्र का लिया जायजा
रींगस : रींगस एसडीएम बृजेश कुमार गुप्ता ने कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, उपखंड अधिकारी गुप्ता ने अस्पताल में हीटवेव से संबंधित व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से भी उनके उपचार, देखरेख और साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली।
अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल ने उपखंड अधिकारी को ओपीडी, आईपीडी और दवा वितरण केंद्र (डीडीसी) से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।
हीटवेव संबंधित व्यवस्थाओं की सराहना की
इसके उपरांत, उपखंड अधिकारी गुप्ता ने लू और तापघात (हीटवेव) के मरीजों के लिए बनाए गए विशेष वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह निठारवाल और स्टाफ द्वारा की गई हीटवेव संबंधी व्यवस्थाओं की सराहना की।
उपखंड अधिकारी गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में हीटवेव प्रबंधन और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की दवा की कमी का सामना न करना पड़े।
दवा वितरण केंद्र का लिया जायजा
उन्होंने दवा वितरण केंद्र, पर्ची रूम, लेबर रूम और भंडार कक्ष का भी जायजा लिया। इस अवसर पर डॉ. अविकेश अग्रवाल, डॉ. प्रकाश घायल, डॉ. रमेश यादव, डॉ. मनीष मीणा, डॉ. अशोक शर्मा सहित कई चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135837

