[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान सभा ने सुजानगढ़ में तोड़ी फाइनेंस कंपनी की कुर्की:7 लाख का लोन लिया था, 1 मई को की गई थी कुर्की; कंपनी बोली-11 लाख बकाया की बात गलत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

किसान सभा ने सुजानगढ़ में तोड़ी फाइनेंस कंपनी की कुर्की:7 लाख का लोन लिया था, 1 मई को की गई थी कुर्की; कंपनी बोली-11 लाख बकाया की बात गलत

किसान सभा ने सुजानगढ़ में तोड़ी फाइनेंस कंपनी की कुर्की:7 लाख का लोन लिया था, 1 मई को की गई थी कुर्की; कंपनी बोली-11 लाख बकाया की बात गलत

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ तहसील के तेलाप गांव में शनिवार को फाइनेंस कंपनी की ओर से कुर्क किए गए मकान की कुर्की अखिल भारतीय किसान सभा के नेताओं कार्यकर्ताओं ने तोड़ दी। सभा के हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष मंगेज चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कुर्की तोड़ी।

2016 में 7 लाख रुपए का लोन लिया था

कुर्क किए गए मकान मालिक राजू रांकावत ने बताया कि उनके पिता ने आवास फाइनेंस कंपनी से 2016 में मकान की रिपेयरिंग के लिए 7 लाख रुपए का लोन लिया था। जिसके बदले अप्रैल 2025 तक उन्होंने 11 लाख रुपए चुका दिए। लेकिन उसके बावजूद भी कंपनी 11 लाख रुपए और मांग रही थी। पिता की तबियत खराब होने के कारण पिछले एक साल से वो किस्त जमा नहीं करवा पाए। जिसके बाद कंपनी ने कई बार नोटिस भेजे। आखिर एक मई को घर की कुर्की कर दी।

राजू ने बताया कि उनके पिता सहित पूरा परिवार खेती का काम करता है। पिता के बीमार हो जाने पर वो किस्तें जमा नहीं करवा पाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुर्की के समय कंपनी के लोगों ने उनकी गाय को भी घर के अंदर बंद कर दिया। जो 24 घंटे तक भूखी प्यासी रही।

कुर्क किए गए मकान का ताला तोड़कर अंदर बैठे किसान सभा से लोग।
कुर्क किए गए मकान का ताला तोड़कर अंदर बैठे किसान सभा से लोग।

फाइनेंस कंपनियों से मिले हुए है नेता-किसान नेता

इधर, किसान नेता मंगेज चौधरी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी समेत कई पार्टियों के नेता फाइनेंस कंपनियों से मिले हुए हैं। इसलिए वो किसान के साथ हो रही ज्यादतियों के खिलाफ नहीं बोल सकते। किसान सभा के चूरू जिला संयुक्त सचिव रामनारायण रुलानिया ने कहा कि जिले और तहसील में फाइनेंस कंपनियों को किसानों के साथ ज्यादती नहीं करने देंगे।

सीनियर अधिकारियों से कर रहे बातचीत-कंपनी प्रतिनिधि

आवास फाइनेंस कंपनी सुजानगढ़ के कलेक्शन डिपार्टमेंट के नवीन ने कहा- मामले को लेकर सीनियर अधिकारियों से बातचीत चल रही है। वे ही कुछ निर्णय ले पाएंगे कि आगे क्या कार्रवाई होगी।

इस तरह के लोन में पहले ब्याज काटा जाता है और फिर धीरे-धीरे मूल रकम काटी जाती है। जैसे ही उनकी मूल रकम काटने की बारी आई। इन्होंने किस्त देना बंद कर दिया। इसलिए कार्रवाई की गई। 11 लाख रुपए बकाया निकालने की बात मनगढ़ंत है।

लोगों ने बीमा कंपनी के नोटिस को फाड़ दिया।
लोगों ने बीमा कंपनी के नोटिस को फाड़ दिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान तहसील अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, उपाध्यक्ष सागर कांटीवाल, भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुलेरिया, एसएफआई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी, सांवताराम दिवस, बजरंग सिंह, रामेश्वरलाल बिडासरा, मुमताज काजी, नारायण राम गोदारा, तुलछाराम कूकणा, मालाराम सारण, रामदेव ढाका, नारायण सिंह राजपूत, भैराराम जानू, लादूराम मंडा, जोगिंदर मीणा, प्रेमाराम सेडिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles