[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जनगणना की तैयारी तेज, 77 सुपरवाइजर नियुक्त:451 प्रगणकों को 13 बैचों में मिलेगा प्रशिक्षण, 12 मई तक चलेगा कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जनगणना की तैयारी तेज, 77 सुपरवाइजर नियुक्त:451 प्रगणकों को 13 बैचों में मिलेगा प्रशिक्षण, 12 मई तक चलेगा कार्यक्रम

खेतड़ी में जनगणना की तैयारी तेज, 77 सुपरवाइजर नियुक्त:451 प्रगणकों को 13 बैचों में मिलेगा प्रशिक्षण, 12 मई तक चलेगा कार्यक्रम

खेतड़ी : खेतड़ी तहसील में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद सुपरवाइजरों और प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रशासन का कहना है कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को सटीक और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना है।

एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया कि खेतड़ी तहसील में कुल 77 सुपरवाइजर और 451 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। इन सभी कार्मिकों को 13 बैचों में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक बैच को 2 से 4 दिन का प्रशिक्षण मिलेगा, ताकि सभी कर्मी जनगणना प्रक्रिया को विस्तार से समझ सकें। यह पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 मई तक जारी रहेगा।

15 मई तक होगा गणना कार्य

आमजन से सही जानकारी देने की अपील

अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सटीक आंकड़े तैयार हो सकें।

एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने स्पष्ट किया कि जनगणना कर्मी फोन पर किसी भी प्रकार का ओटीपी या निजी जानकारी नहीं मांगेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे केवल अधिकृत पहचान पत्र देखने के बाद ही जानकारी साझा करें।

सफल जनगणना करने के लिए दिया जोर

प्रशासन ने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए आमजन के सहयोग को जरूरी बताया है। इस अवसर पर तहसीलदार सुनील कुमार मील, रामनिवास सैनी, अजय कुमार, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles