[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनविरोधी नीतियों से किसान-मजदूर परेशान: आदूराम न्यौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनविरोधी नीतियों से किसान-मजदूर परेशान: आदूराम न्यौल

जनविरोधी नीतियों से किसान-मजदूर परेशान: आदूराम न्यौल

चूरू : अखिल राजस्थान किसान मजदूर कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ किसान नेता चौधरी आदूराम न्यौल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और तानाशाही रवैये का खामियाजा किसान, मजदूर और बेरोजगार सहित सभी वर्गों को भुगतना पड़ रहा है।

किसान कार्यालय में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधिमंडलों को संबोधित करते हुए न्यौल ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अनियमितताएं चरम पर हैं, जिससे आमजन का जीवन स्तर लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली-पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है और किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गारंटी नहीं मिल रही।

न्यौल ने यह भी कहा कि बेसहारा गोवंश चारे और पानी के अभाव में मर रहे हैं, जो चिंताजनक स्थिति है। इस दौरान उपस्थित अन्य प्रतिनिधियों ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कार्यक्रम में कबीर दास स्वामी, नेमीचंद न्यौल, हरदेव देग, हीरालाल न्यौल, विधाधर जाट, हड़मान गिड़, बाबूलाल गर्ग, सुरजाराम जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles