मेडिकल कॉलेज परिसर में मज़दूर दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर निःशुल्क लगाकर मजदूरों को लाभ पहुंचाया – प्रिंसिपल डॉ एमएम पुकार
मेडिकल कॉलेज परिसर में मज़दूर दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर निःशुल्क लगाकर मजदूरों को लाभ पहुंचाया - प्रिंसिपल डॉ एमएम पुकार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज चूरू में आज राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई 2026) के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में कार्यरत मजदूरों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया तथा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शीतल पेयजल व शरबत की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. महेश मोहनलाल पुकार, बीएससी नर्सिंग प्रधानाचार्य दयानंद बुडानिया, भारतीय किसान सभा के प्रदेश प्रतिनिधि कॉमरेड निर्मल प्रजापति, पार्षद अजीज खान, डॉ. मोहम्मद नदीम, धीरज शर्मा, सुमन पूनिया, कविता, ताराचंद मेघवाल, अजय कुमार सिंह, सुमित दुबे, वेद सहित बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य, बीएससी नर्सिंग विद्यार्थी एवं मजदूर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मजदूर दिवस के इतिहास, पृष्ठभूमि और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि मजदूर दिवस की शुरुआत श्रमिकों के कार्य समय को निर्धारित करने, उचित वेतन, सुरक्षित कार्य परिस्थितियों और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर हुए आंदोलनों से हुई थी। 8 घंटे कार्य दिवस की अवधारणा इसी संघर्ष का परिणाम है, जिसने पूरी दुनिया में श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में भी मजदूर समाज का आधार स्तंभ हैं चाहे वे निर्माण कार्य में लगे हों, उद्योगों में कार्यरत हों, खेतों में श्रम कर रहे हों या स्वास्थ्य संस्थानों में सहयोग दे रहे हों। श्रमिकों के बिना किसी भी व्यवस्था का संचालन संभव नहीं है। इसलिए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में यह भी रेखांकित किया गया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि वे अपने अधिकारों, सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। मजदूरों के बच्चों की शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में उनकी भागीदारी और कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित इस पहल के तहत मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। गर्मी के मौसम में राहत प्रदान करने हेतु ठंडे पानी व शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए संस्थान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. महेश मोहनलाल पुकार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बीएससी नर्सिंग प्रधानाचार्य दयानंद बुडानिया, अजीज खान, ताराचंद मेघवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134559


