[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अकाउंट से साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करता था:अकाउंट पर देशभर में 16 शिकायतें, 1 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अकाउंट से साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करता था:अकाउंट पर देशभर में 16 शिकायतें, 1 आरोपी गिरफ्तार

अकाउंट से साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करता था:अकाउंट पर देशभर में 16 शिकायतें, 1 आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं : झुंझुनूं में साइबर अपराधियों और संदिग्ध बैंक खातों पर कार्रवाई के लिए ‘म्यूल हंटर’ (Mule Hunter) अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सुल्ताना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए कर रहा था।

​सुल्ताना थाने के SHO रविन्द्र सिंह ने बताया- ​अक्सर साइबर अपराधी ठगी का पैसा सीधे अपने खाते में न मंगवाकर किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में मंगवाते हैं, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। ऐसे खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है।

सुल्ताना पुलिस ने सोहेल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में देश के अलग-अलग हिस्सों से ठगी गई लाखों की राशि जमा की गई थी।

​ऐसे ऐसा अकाउंट पकड़ में

जब पुलिस ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (1930) पर प्राप्त शिकायतों और संदिग्ध बैंक खातों की सूची की जांच की, तो एक खाता पुलिस की नजर में आ गया। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इस अकेले बैंक खाते के खिलाफ देश भर में 16 शिकायतें दर्ज थीं।

​1.47 लाख का हुआ ट्रांजेक्शन

​जब बैंक रिकॉर्ड की जांच की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी सोहेल (23) पुत्र मोहम्मद इकबाल के खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी कुल 1,47,158 रुपए की राशि मिली।

Related Articles