[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में जलभराव से आमजन परेशान, समाधान की उठी मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में जलभराव से आमजन परेशान, समाधान की उठी मांग

बीदासर में जलभराव से आमजन परेशान, समाधान की उठी मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : हल्की बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर की कई मुख्य सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि थोड़ी सी बरसात होते ही सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगती हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जलभराव के चलते न केवल राहगीरों को परेशानी होती है, नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की ओर कहा कि समय रहते जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में समय समय पर नालियों की नियमित सफाई कराई जाए और जल निकासी के लिए स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आमजन को इस समस्या से राहत मिल सके। नगर के पुराने बस स्टेड़ के पास ही अनेक मार्गो पर अभी भी पानी इकट्ठा हो रखा है।

Related Articles