शादी में अनोखी मिसाल: पौत्र की शादी पर गौशाला को 10,200 रुपए का समर्पण
शादी में अनोखी मिसाल: पौत्र की शादी पर गौशाला को 10,200 रुपए का समर्पण
किठाना : जहां आजकल शादियों में दिखावा और भव्य आयोजन का चलन बढ़ रहा है, वहीं किठाना गांव में एक परिवार ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। पौत्र की शादी के शुभ अवसर पर परिवार ने बाबा मनभरदास गौशाला में गौसेवा के लिए 10,200 रुपए की राशि समर्पित की।
परिवार की ओर से बहन मोनिका नेहरा ने 5,100 रुपए और दादाजी, पूर्व अध्यापक कुरड़ाराम नेहरा ने 5,100 रुपए का योगदान दिया। यह राशि गौ माता की सेवा के लिए भेंट की गई। इस अवसर पर सौरभ नेहरा (पुत्र कृपानंद नेहरा), दादाजी कुरड़ाराम नेहरा, चाचा बलबीर नेहरा सहित परिवारजन मौजूद रहे।

गांव में सराही गई पहल
किठाना गौ सेवा समिति और ग्रामवासियों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। समाजसेवी बलबीर नेहरा ने कहा कि यह पहल न केवल गौसेवा को बढ़ावा देती है, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का भी माध्यम बनती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131809


