[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देसी पिस्टल लेकर चौबारी मंडी के पास घूमता युवक गिरफ्तार:पुलिस-DST ने की कार्रवाई; घेराबंदी कर दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देसी पिस्टल लेकर चौबारी मंडी के पास घूमता युवक गिरफ्तार:पुलिस-DST ने की कार्रवाई; घेराबंदी कर दबोचा

देसी पिस्टल लेकर चौबारी मंडी के पास घूमता युवक गिरफ्तार:पुलिस-DST ने की कार्रवाई; घेराबंदी कर दबोचा

झुंझुनूं : झुंझुनूं की कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने देसी पिस्टल लेकर चौबारी मंडी के पास घूमते युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पिस्टल बरामद कर ली गई है। आरोपी युवक झुंझुनूं का ही रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- DST के कॉन्स्टेबल सुनिल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर चौबारी मंडी के आसपास घूम रहा है। सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार और DST प्रभारी हेमराज मीणा की टीम ने जाल बिछाया।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने बच कर भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से देसी पिस्टल बरामद कर ली गई।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका नाम मोहम्मद असलम (30) पुत्र मोहम्मद हासन है। वह झुंझुनूं के मोडा पहाड़ रोड पर वार्ड 55 का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी से यह जानने में जुटी है कि वह हथियार कहां से लाया था और उसका मकसद क्या था? पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि वह पहले भी ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहा है या नहीं।

कार्रवाई में कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक विरेन्द्र कुमार, कॉन्स्टेबल चेनाराम और सुरेन्द्र के साथ DST के कॉन्स्टेबल सुनिल कुमार की विशेष भूमिका रही।

Related Articles