पैदल यात्रा से युवक दे रहा नशा मुक्ति का संदेश:बाजोर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया, 8 हजार किमी का सफर तय किया
पैदल यात्रा से युवक दे रहा नशा मुक्ति का संदेश:बाजोर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया, 8 हजार किमी का सफर तय किया
सीकर : सीकर जिले के बाजोर कस्बे में बुधवार को नशा मुक्ति का संदेश लेकर देशभर की पैदल यात्रा पर निकले सुनील रेसर का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उनके बाजोर पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गोरिया बस स्टैंड पर पहुंचे।
सुनील रेसर के गोरिया पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद डीजे के साथ जुलूस के रूप में उन्हें बाजोर लाया गया। बाजोर पहुंचने पर ग्रामीणों ने सुनील रेसर का स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका समर्थन किया । सुनील रेसर की यात्रा देखने और उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
लंबी यात्रा से नशा मुक्ति का दे रहे संदेश
सुनील रेसर ने बताया कि उन्होंने समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह लंबी यात्रा शुरू की है। उनकी यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक और वहां से सांगलिया धूणी, सीकर तक की है।
करीब 8 हजार किलोमीटर का पैदल सफर किया
वह करीब 8 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। सुनील रेसर ने कहा कि नशा इंसान के जीवन को बर्बाद कर देता है। इससे न केवल व्यक्ति बल्कि उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। सुनील रेसर 1 मई को सांगलिया धूणी, सीकर पहुंचेंगे, जहां उनकी यात्रा का अगला पड़ाव होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131782


