[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्योलपुरा के लिए स्वीकृत सड़क तातीजा में बनाने का आरोप:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- स्वीकृत मार्ग पर ही सड़क निर्माण करवाई जाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्योलपुरा के लिए स्वीकृत सड़क तातीजा में बनाने का आरोप:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- स्वीकृत मार्ग पर ही सड़क निर्माण करवाई जाएं

श्योलपुरा की स्वीकृत सड़क तातीजा में बनाने का विरोध:पूर्व सरपंच बोले- राजनीतिक दबाव में बदला रूट, ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

खेतड़ी : खेतड़ी के श्योलपुरा गांव में स्वीकृत सड़क को तातीजा क्षेत्र में बनाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने एसडीएम सुनील चौहान को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राजनीतिक दबाव में बदला रूट-पूर्व सरपंच

ग्रामीणों ने बताया- मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत करीब 2 करोड़ रुपए की यह सड़क श्योलपुरा से गोरधनपुरा मार्ग पर तातीजा सीमा तक स्वीकृत हुई थी। हालांकि, विभाग ने इसका वास्तविक निर्माण तातीजा गांव की ओर कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी फाइलों में हेराफेरी कर सड़क का रूट बदला गया है और इसमें बड़े स्तर पर अनियमितता हुई है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। तातीजा के पूर्व सरपंच हुक्मीचंद ने बताया कि वर्ष 2023-24 में श्योलपुरा से गोरधनपुरा मार्ग पर तातीजा सीमा तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दबाव के चलते स्वीकृत मार्ग को बदलकर सड़क का निर्माण दूसरी दिशा में कर दिया गया, जिससे श्योलपुरा के लोगों को सीधा नुकसान हुआ है।

बोर्ड पर सड़क का नाम तातीजा से श्योलपुरा लिखा हुआ है।
बोर्ड पर सड़क का नाम तातीजा से श्योलपुरा लिखा हुआ है।

सड़क पर लगे पत्थरों पर “श्योलपुरा” लिखा

श्योलपुरा के सेवानिवृत्त व्याख्याता मांगूराम तंवर ने कहा कि गांव के लोग इस सड़क की स्वीकृति से काफी खुश थे और उन्हें उम्मीद थी कि इससे आवागमन आसान होगा। लेकिन, अधिकारियों ने कथित राजनीतिक दबाव और भ्रष्टाचार के चलते इसे तातीजा से देवाला जोहड़ की तरफ बना दिया।

पूर्व सरपंच हुक्मीचंद ने बताया कि जब उन्होंने सड़क पर लगे पत्थरों पर “श्योलपुरा” लिखा देखा, तब इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। उनका कहना है कि बजट श्योलपुरा के नाम पर आया और सड़क तातीजा में बना दी गई, जो ग्रामीणों के साथ सीधा धोखा है। ग्रामीणों ने एक बार फिर निष्पक्ष जांच करवाने और स्वीकृत मार्ग पर ही सड़क निर्माण कराने की मांग दोहराई है।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच हुक्मीचंद, मांगूराम तंवर, मंगलाराम और घीसाराम तंवर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles