रानोली पुलिस ने एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार:होटल बुकिंग, निवेश के नाम पर 10 लोगों से 3.59 लाख की ठगी
रानोली पुलिस ने एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार:होटल बुकिंग, निवेश के नाम पर 10 लोगों से 3.59 लाख की ठगी
रानोली : रानोली थाना क्षेत्र में साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने होटल रूम बुकिंग और निवेश के नाम पर विभिन्न राज्यों के 10 लोगों से कुल 3,59,380 रुपए की ठगी की थी।
पुलिस ने बताया हाल ही में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक बैंक खाते में लगातार संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली। साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने खाते की जांच की, जिससे आरोपी तक पहुंच बनाई गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को सस्ती दरों पर होटल बुकिंग कराने और निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देता था। पीड़ितों को झांसे में लेने के बाद वह अपने बैंक खाते में पैसे डलवा लेता था और बाद में उनसे संपर्क तोड़ देता था। इस प्रकार आरोपी ने विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मी कुमावत (19) पुत्र राजेंद्र कुमार कुमावत निवासी पापड़ियों की ढाणी, किशनपुरा, थाना रानोली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ इस ठगी में अन्य कोई सहयोगी तो शामिल नहीं है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं और सतर्क रहकर ही ऑनलाइन लेन-देन करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131315


