[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग छात्रा से महिला टीचर के परिचित ने किया रेप:पहले फोटो खींची, फिर ब्लैकमेल कर होटल ले गया, जान से मारने की धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नाबालिग छात्रा से महिला टीचर के परिचित ने किया रेप:पहले फोटो खींची, फिर ब्लैकमेल कर होटल ले गया, जान से मारने की धमकी दी

नाबालिग छात्रा से महिला टीचर के परिचित ने किया रेप:पहले फोटो खींची, फिर ब्लैकमेल कर होटल ले गया, जान से मारने की धमकी दी

सीकर : सीकर में 17 साल की कोचिंग छात्रा से महिला टीचर के परिचित ने रेप किया। आरोपी छात्रा को एक होटल में लेकर गया। वहां पर आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- मार्च 2026 में बेटी का एडमिशन सीकर जिले की एक प्राइवेट कोचिंग में करवाया था। वह वर्तमान में एग्रीकल्चर जेट की पढ़ाई कर रही है। बेटी को माइग्रेन की प्रॉब्लम है। जिसकी वजह से उसके सिरदर्द रहता है। कई बार तो दर्द इतना ज्यादा होता है कि वह सहन भी नहीं कर पाती और उसे अस्पताल ले जाना पड़ता है।

मेरे साथ होटल नहीं चली तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा

शिकायत में बताया- एडमिशन दिलवाने के बाद मार्च में ही एक बार सुबह उसके सिर में अचानक दर्द होने लगा तो कोचिंग स्टाफ की मैडम बेटी को हॉस्पिटल लेकर गई। टीचर के साथ एक लड़का भी था। जिसने मेडिकल पर मेरी बेटी की फोटो क्लिक की। जब दोबारा मेरी बेटी को सिर दर्द हुआ वह फिर से मेडिकल पर गई तो आरोपी ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की, जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा- मेरे पास तुम्हारी न्यूड फोटो है, वो मैं तुम्हारे पिता को भेज देगा। अगर मेरे साथ होटल नहीं चली तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा।

यदि जाना है तो उसी लड़के के साथ जाना होगा

शिकायत में बताया- उस दिन तो जैसे-तैसे नाबालिग लड़की अपनी कोचिंग पर आ गई। 23 अप्रैल की सुबह एक बार फिर नाबालिग को माइग्रेन का दर्द हुआ तो स्टाफ की मैडम ने कहा- युवक के साथ चली जाओ, जो पहले अपने साथ गया था। मैडम ने किसी और के साथ चलने से इनकार कर दिया और कहा- यदि जाना है तो उसी लड़के के साथ जाना होगा।

तुम्हारी फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा शिकायत में बताया- इसके बाद नाबालिग लड़की उस लड़के के साथ बाइक पर बैठकर हॉस्पिटल के लिए चली गई। अस्पताल में भीड़ काफी थी। तब युवक ने कहा कि यहां पर काफी ज्यादा भीड़ है। तुम्हें मैं मेडिकल से दवाई दिलवा दूंगा। लेकिन नाबालिग ने मना कर दिया और कहा कि मैं इंतजार कर लूंगी।

इसके बावजूद वह युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बैठाकर होटल की तरफ लेकर गया। वहां ले जाकर कहा- ये मेरे दोस्त का होटल है। जब नाबालिग ने कहा कि मुझे यहां पर क्यों लेकर आए हो तब उस युवक ने कहा कि तुम्हें आज तो मेरे साथ फिजिकल रिलेशन बनाना होगा। वरना मैं तुम्हारी फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा और तुम्हें जान से मार दूंगा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles