[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 24 अप्रैल से शुरू होगा HPV टीकाकरण अभियान, ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 24 अप्रैल से शुरू होगा HPV टीकाकरण अभियान, ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 24 अप्रैल से शुरू होगा HPV टीकाकरण अभियान, ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई

उदयपुरवाटी : कस्बे की जयपुर रोड पर स्थित खंड मुख्य चिकित्सा कार्यालय में महिलाओं में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार अब बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। इसी क्रम में उदयपुरवाटी ब्लॉक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें टीकाकरण की रणनीति और इसके क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बाजार में 5000 की वैक्सीन, सरकार देगी नि:शुल्क
कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार भूपेश ने बताया कि आगामी 24 अप्रैल से ब्लॉक में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का आगाज किया जाएगा। उन्होंने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिस वैक्सीन की बाजार में कीमत लगभग ₹5000 है, उसे सरकार द्वारा पात्र बालिकाओं को पूर्णतः नि:शुल्क लगाया जाएगा।

14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा सुरक्षा कवच
डॉ. भूपेश ने स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं को कवर किया जाएगा। यह वैक्सीन उन्हें भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के खतरे से सुरक्षित रखेगी।

निजी और सरकारी स्कूलों में होगा टीकाकरण का समन्वय
अभियान की सफलता के लिए योजना को साझा करते हुए बताया गया कि सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को चिन्हित किया जाएगा। बालिकाओं को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए एएनएम, सीएचओ, आशा सहयोगिनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर और स्कूलों में अभिभावकों को इस टीके के लाभ बताकर जागरूक करें।

कार्यशाला में उदयपुरवाटी सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज सैनी, बीपीएम आशा सैनी, डॉ. संजीव, डॉ. ममता, डॉ. महिमा, डॉ. वैभव, डॉ. पूजा, नवीन शर्मा, सुरेश सैनी, कैलाश बबेरवाल, कैलाश सैनी, महेश सैनी सहित ब्लॉक की समस्त एएनएम व सीएचओ मौजूद रहे।

Related Articles