[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

165 रोगियों की जांच कर 55 को ऑपरेशन के लिए चुना लायन्स क्लब का बत्तीसवां नेत्र चिकित्सा शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

165 रोगियों की जांच कर 55 को ऑपरेशन के लिए चुना लायन्स क्लब का बत्तीसवां नेत्र चिकित्सा शिविर

165 रोगियों की जांच कर 55 को ऑपरेशन के लिए चुना लायन्स क्लब का बत्तीसवां नेत्र चिकित्सा शिविर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सुजानगढ़ : लायन्स क्लब सुजानगढ़ एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भामाशाह सीताराम मौसूण, पवन कुमार मौसूणके सहयोग से बुधवार को माहेश्वरी सेवा सदन में 32वां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भामाशाह विनोद शर्मा, जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन कमल तापड़िया, क्लब अध्यक्ष लॉयन प्रशांत पारीक, सचिव अशोक जाजू एवं शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉ. आशना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने लायन्स क्लब के सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सा शिविरों के माध्यम से लोगों को पुनः दृष्टि प्रदान करना अत्यंत पुण्य का काम और मानवता की सच्ची सेवा है।

कैंप के दौरान पीएलवी विजयपाल द्वारा विधिक जागरूकता सत्र के माध्यम से लोगों को उपयोगी जानकारी दी। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा 165 रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 55 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। साथ ही 11 नेत्रदान रजिस्ट्रेशन भी हुए। क्लब पारीक ने बताया कि शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए।

शिविर में एमजेएफ लॉयन कमल तापड़िया, देवेंद्र बेदी, मुरली राठी, संजय गोयल, रुपेश शर्मा, सुषमा मूंदड़ा, सुनीता रावतानी, सुनीता तापड़िया, चित्रा जगवानी, मोनिका सोनी सहित अनेक सदस्यों एवं सहयोगियों मोहम्मद अनवर मौलानी, गोपालचंद सोनी, गिरधारी प्रजापत, मालाराम प्रजापत, जावेद पलंबर, आदिल भाटी ने सेवाएं दी। माहेश्वरी सेवा सदन के महावीर शर्मा, पवन शर्मा, विकास एवं टीम ने भी सहयोग किया।

Related Articles