डॉक्टर दंपति की लाडली ध्युमना ने CBSE 10वीं में रचा इतिहास, 98.60% अंकों के साथ जिले में आई थर्ड टॉपर
उदयपुरवाटी की बेटी ध्युमना शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड में हासिल किया तीसरा स्थान, घर पर लगा बधाइयों का तांता
उदयपुरवाटी : कस्बे की जयपुर रोड़ पर स्थित ध्युमना शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में सीकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कहते हैं प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे चरितार्थ कर दिखाया है ध्यू्मना शर्मा ने। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में ध्युमना ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि ने कस्बे सहित पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। छात्रा ध्यू्मना शर्मा, क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरुण शर्मा एवं महिला चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी शर्मा की सुपुत्री हैं।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े परिवार की इस लाडली ध्युमना ने अब शिक्षा के क्षेत्र में जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जैसे ही परिणाम जारी हुआ, उनके निवास स्थान पर जश्न का माहौल हो गया। क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवियों ने इस सफलता को एक मिसाल बताया। छात्रा ध्यू्मना की ऐतिहासिक जीत पर ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन में भारी उत्साह है।
विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने छात्रा ध्युमना, उनके पिता डॉ. अरुण शर्मा और माता डॉ. मीनाक्षी का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अपनी सफलता पर ध्युमना ने सादगी से कहा कि यह परिणाम मेरी अकेले की मेहनत नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन का नतीजा है। उनके सपोर्ट ने मुझे हर कदम पर प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2111599


