[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में फर्जी क्लीनिक का खुलासा:बिना डिग्री चला रहा था इलाज, विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर दवाएं मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोद में फर्जी क्लीनिक का खुलासा:बिना डिग्री चला रहा था इलाज, विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर दवाएं मिली

धोद में फर्जी क्लीनिक का खुलासा:बिना डिग्री चला रहा था इलाज, विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर दवाएं मिली

धोद : धोद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक पर छापा मारा, जहां संचालक बंगाली सुब्रतो विश्वास के पास न तो कोई मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री मिली और न ही क्लीनिक चलाने का वैध लाइसेंस। जांच में उसकी डिग्री फर्जी पाई गई।

बीसीएमओ धोद डॉ. कुलदीप दानोदिया ने बताया कि विभाग को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें सामने आया कि क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड पर BAMS डिग्री का उल्लेख था, जबकि संचालक के पास ऐसी कोई डिग्री नहीं थी।

छापेमारी के दौरान दवाइयों के भंडारण में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दवाएं सही तरीके से संग्रहीत नहीं थीं और मौके से कई एक्सपायर दवाइयां भी बरामद की गईं। इसके अतिरिक्त, मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं किया जा रहा था, जो एक गंभीर उल्लंघन है।

जांच टीम ने क्लीनिक से डीवीआर भी जब्त किया है। इसकी जांच से दवाइयों की आपूर्ति श्रृंखला और किसी केमिस्ट की नियमित उपस्थिति का पता लगाया जाएगा। लगभग चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में डॉ. मुकेश (एडिशनल डायरेक्टर, आयुर्वेदिक विभाग), मोहिंदर बाजिया (DSO), धोद तहसीलदार भरत दान और धोद पुलिस टीम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles