[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : गर्मी से बेहाल हुए लोग: 44.5 पहुंचा अधिकतम तापमान, शाम को आंधी बारिश का अलर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : गर्मी से बेहाल हुए लोग: 44.5 पहुंचा अधिकतम तापमान, शाम को आंधी बारिश का अलर्ट

गर्मी से बेहाल हुए लोग: 44.5 पहुंचा अधिकतम तापमान, शाम को आंधी बारिश का अलर्ट

झुंझुनूं : पिछले तीन चार दिन से मौसम शुष्क रहने से जिले का तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच चुका है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। दिन में गर्म हवाओं से पंखे कूलर भी अपना असर नहीं दिखा पा रहे है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

दोपहर से लेकर शाम तक झुलसाने वाली लू चल रही है। गर्मी का असर तेज होने से बाजार व सड़कें सुनी नजर आ रही है।

झुंझुनूं के पिलानी तापमान केंद्र पर सोमवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री था वही सोमवार को 28.9 तक पहुंचा गया। वही अधिकतम तापमान 44.7 दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले रविवार को भी अधिक तापमान इतना ही दर्ज किया।

इधर मौसम केद्र जयपुर ने झुंझुनूं, सीकर, चूरू के अलावा कई जिलों में आज दोपहर बाद धूल भरी आंधी चलने के साथ, बादल छाने व हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बारिश-आंधी की गतिविधियां का यह दौर 25 मई तक जारी रह सकता है। बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट भी होगी। ऐसे में कुछ हद तक आमजन को गर्मी से निजात मिल सकती हैं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77