सुजानगढ़ के राघव ने आरएएस में 215वीं रैंक हासिल की
पढ़ाई के साथ पिता के व्यापार में मदद की, 6 से 8 घंटे पढ़ाई के बाद म्यूजिक सुनकर बैडमिंटन खेलकर रिलेक्स किया
सुजानगढ़ : आरएएस परीक्षा 2024 के परिणाम में सुजानगढ़ के राघव जैसनसरिया पुत्र सुनील जैसनसरिया व नेहा जैसनसरिया ने 215वीं रैंक हासिल की है। राघव की सफलता पर उसके परिवारजनों ने मुंह मीठा करवाकर, राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नाना परमानंद मंगलुनिया, ललिता मंगलूनिया, मामा अनूप मंगलूनिया, महावीर माली ने भी उसका स्वागत किया। राघव ने बताया कि यह उसका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में 975वीं रैंक आई थी। वहीं अब उसने 215वीं रैंक हासिल का नाम रोशन किया है। खास बात ये है कि राघव ने घर पर ही सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है। उसकी शुरुआती शिक्षा सुजानगढ़ में ही हुई। राघव ने बताया कि उसने रोज 5 से 8 घंटे पढ़ाई की। थकान होने पर म्यूजिक सुनकर और बैडमिंटन खेलकर खुद को रिलैक्स किया। उसके पिता ज्वैलरी के व्यापारी हैं। राघव ने आरएएस की पढ़ाई के दौरान पिता के व्यापार में भी पूरी मदद की। पहले कॉन्सेप्ट क्लियर किए। फिर पेपर के ट्रेंड को समझा। फिर उसने मॉक टेस्ट पर मेहनत की। जिससे यह सफलता हासिल कर पाया। राघव ने सफलता का श्रेय माता पिता और टीचर्स को दिया। उसने कहा कि किसी अच्छे पद पर जाने के बाद वह लोगों की मदद करने को प्राथमिकता देगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109578


