[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां पुलिस का 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और 10 हजार रुपए नकदी हुई चोरी; अन्य वारदातों की पूछताछ जारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां पुलिस का 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और 10 हजार रुपए नकदी हुई चोरी; अन्य वारदातों की पूछताछ जारी

पचेरी कलां पुलिस का 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और 10 हजार रुपए नकदी हुई चोरी; अन्य वारदातों की पूछताछ जारी

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकबजनी की वारदात का मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को ढाणी निहालोठ निवासी परिवादी अशोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्य गांव के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

घर लौटने पर अशोक कुमार ने देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अटैची खुली हुई थी। अटैची में रखे जेवरात और 10,000 रुपये नकद चोरी हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने गहन आसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें दस्तयाब किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसूलपुर अहीरान निवासी सचिन और अनूप को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

Related Articles