राजगढ़ में झुका बिजली पोल, तार नीचे लटके:कृषि मंडी कॉलोनी में हादसे का खतरा, विभाग से सही करवाने की मांग की
राजगढ़ में झुका बिजली पोल, तार नीचे लटके:कृषि मंडी कॉलोनी में हादसे का खतरा, विभाग से सही करवाने की मांग की
सादुलपुर : सादुलपुर शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित कृषि मंडी कॉलोनी में एक बिजली का पोल झुक गया है। इसके तार टूटकर सड़क पर खुले पड़े हैं, जिससे गंभीर हादसे का खतरा बना हुआ है। यह पोल आवासीय मकानों के बीच लगा है।
इस स्थिति के कारण राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों की जान जोखिम में है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, खंभा इतना जर्जर हो चुका है कि वह कभी भी गिर सकता है।
बिजली विभाग पर ठीक नहीं करने का आरोप
एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने बताया कि मोहल्लावासियों ने बिजली विभाग को कई बार इस संबंध में सूचना दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पोल से थ्री-फेज लाइन भी गुजर रही है, जिससे खतरे की आशंका और बढ़ गई है।
यह मार्ग कृषि मंडी से शहर आने-जाने का मुख्य रास्ता है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन, मरीज, छात्र और आम लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खंभा बदलने और गिरे तारों को ठीक करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2109352


