टोंक छिलरी प्रिंसिपल संजू नेहरा का किया सम्मान
टोंक छिलरी प्रिंसिपल संजू नेहरा का किया सम्मान
झुंझुनूं : जिले के टोंक छिलरी गांव स्थित स्कूल की प्रिंसिपल और पीईईओ संजू नेहरा का ग्राम पंचायत में सम्मान किया गया। दरअसल पंचायत क्षेत्र के उन अधिकारियों और कार्मिकों का सम्मान ग्राम पंचायत भवन में किया गया। जिन्होंने अपने दायित्वों का ईमानदारी से और पूरी मेहनत के साथ निर्वहन किया है। इसी क्रम में प्रिंसिपल संजू नेहरा का सम्मान किया गया। उप सरपंच किशनलाल गुर्जर ने बताया कि संजू नेहरा का यह सम्मान उनके और उनके स्टाफ द्वारा गत सत्र में विद्यालय में किए गए शैक्षिक-सहशैक्षिक नवाचारों व उपलब्धियों को लेकर किया गया।
इस मौके पर संजू नेहरा को साफा पहनाया गया और मुंह मीठा करवाते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी पूर्ण सिंह शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि संजू नेहरा के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ना केवल परीक्षा परिणाम, बल्कि विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि संजू नेहरा के स्कूल में कार्यभार संभालने के बाद स्कूल के विकास में भामाशाहों को भी प्रोत्साहित कर सहयोग लिया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य भागीरथसिंह गुर्जर, व्याख्याता मुकेश कुमार शर्मा, प्रहलाद सिंह डूडी, बाबूलाल सैनी, वर्षा कुमारी व ग्राम विकास अधिकारी रिछपाल पूनियां का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि वार्ड पंच रक्षपाल सिंह शेखावत, रामकुमार नेचू, टीकमसिंह, ताराचंद मूंड, मंजूदेवी, रामलाल सैनी, महेंद्र मूंड आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2118752


