सरदारशहर-चूरू सड़क पर जलभराव से आमजन परेशान:नाली निर्माण न होने से लोग आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर-चूरू सड़क पर जलभराव से आमजन परेशान:नाली निर्माण न होने से लोग आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर से चूरू जिला मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर चौधरी चरण सिंह कॉलोनी के सामने नाली निर्माण न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर दिनभर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव से स्थिति हुई बदहाल
लगातार जलभराव के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। मुख्य मार्ग कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
जल्द समाधान की मांग
स्थानीय फर्नीचर मिस्त्री मनोज कुमार जांगिड़ ने बताया-सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से प्रतिदिन परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या बनी हुई है। जांगिड़ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
जलभराव बनी स्थायी समस्या
पूसाराम कड़वासरा ने बताया-नाली निर्माण के संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग और नगर परिषद द्वारा कई बार आश्वासन दिए गए हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा होकर लोगों के लिए समस्या बना हुआ है।
आयुक्त बोले-जल्द समस्याओं का होगा स्थायी समाधान
इस मामले में सरदारशहर नगर परिषद के आयुक्त मघराज डुडी ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी और समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103080


