[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: क्वार्टर फाइनल में नरहड़ ने बबाई को 49 रनों से हराया, खेतड़ी, श्री मेटालिक्स व झुंझुनूं भी सेमीफाइनल में पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: क्वार्टर फाइनल में नरहड़ ने बबाई को 49 रनों से हराया, खेतड़ी, श्री मेटालिक्स व झुंझुनूं भी सेमीफाइनल में पहुंचे

जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता: क्वार्टर फाइनल में नरहड़ ने बबाई को 49 रनों से हराया, खेतड़ी, श्री मेटालिक्स व झुंझुनूं भी सेमीफाइनल में पहुंचे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में आयोजक शिवकुमार सुरेलिया की देखरेख में चल रही जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के 9वें दिन क्वार्टर फाइनल के चार मुकाबले खेले गए। इनमें खेतड़ी, श्री मेटालिक्स, नरहड़ एवं झुंझुनूं की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आयोजक शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेतड़ी व सालासर के बीच खेला गया। खेतड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में सालासर की टीम 8 ओवर में 6 विकेट पर 85 रन ही बना सकी। खेतड़ी ने यह मुकाबला 17 रनों से जीत लिया।

दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला श्री मेटालिक्स व बुडाना के बीच खेला गया। श्री मेटालिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट पर 97 रन बनाए। जवाब में बुडाना की टीम 8 ओवर में 6 विकेट पर 75 रन ही बना सकी। श्री मेटालिक्स ने यह मुकाबला 22 रनों से अपने नाम किया।

तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला नरहड़ व बबाई के बीच खेला गया। नरहड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में बबाई की टीम 8 ओवर में 9 विकेट पर 53 रन ही बना सकी। नरहड़ ने यह मुकाबला 49 रनों से जीत लिया।

चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला झुंझुनूं व इस्लामपुर के बीच खेला गया। झुंझुनूं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बनाए। जवाब में इस्लामपुर की टीम 8 ओवर में 7 विकेट पर 82 रन ही बना सकी। झुंझुनूं ने यह मुकाबला 39 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस अवसर पर शिवकुमार सुरेलिया, प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र चेजारा, छगनलाल शर्मा, ओमप्रकाश सिराधना, जितेंद्र सेडूका, कमलेश धांनिया, सुंदरलाल सेडूका, मनीष बन्ना, राजू जाट, सुभाष धांनिया, महिपाल कुमावत, अशोक चनेजा, राजेश थालौर, हेतराम गुर्जर, राजेश जलन्द्रा, सावतराम जांगिड़, सुरेश सैनी सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles