11 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेश
11 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट में पेश
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने 11 साल से फरार चल रही एक स्थाई वारंटी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जशोदा पत्नी कैलाश सोनी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के मामले में वारंट जारी था। वह पिछले 11 सालों से फरार चल रही थी और लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
थानाधिकारी सरदारशहर मदनलाल बिश्नोई के निर्देशन में गठित एक टीम ने जशोदा को सरदारशहर कस्बे से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य संजय कुमार और मंगलसिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103080


