राजलदेसर में पेयजल संकट गहराया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया:जलदाय विभाग को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी
राजलदेसर में पेयजल संकट गहराया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया:जलदाय विभाग को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी
राजलदेसर : चूरू के राजलदेसर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है। इससे कस्बे के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से त्रस्त जनता की समस्या को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व चेयरमैन गोपाल मारू के नेतृत्व में जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रोष जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता से फोन पर बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया। उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें कस्बे में पेयजल आपूर्ति को तुरंत सुचारू करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि जब तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो, तब तक पानी के टैंकरों से पेयजल सप्लाई करवाई जाए।
गोपाल मारू ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण जनता प्यासी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो मामले को सीधे विभागीय मंत्री तक ले जाया जाएगा। इसके अलावा, विभाग का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, विभागीय अधिकारियों ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मंडल महामंत्री खेमराज पारीक, किशोर प्रजापत, धनपत शर्मा, रामा जाट, पवन सैनी, कुलदीप स्वामी और सुभाष वाल्मीकि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2103080


