[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमीनी विवाद से परेशान विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ:गंभीर हालत में पति डीबी अस्पताल लेकर पहुंचा, हालत सामान्य

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जमीनी विवाद से परेशान विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ:गंभीर हालत में पति डीबी अस्पताल लेकर पहुंचा, हालत सामान्य

जमीनी विवाद से परेशान विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ:गंभीर हालत में पति डीबी अस्पताल लेकर पहुंचा, हालत सामान्य

चूरू : चूरू में जमीनी विवाद से परेशान एक 35 वर्षीय विवाहिता ने गुरुवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति उसे गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद विवाहिता के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

उंटवालिया निवासी विवाहिता के पति ने बताया कि उसके ससुराल में जमीन का कोई विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण विवाहिता काफी परेशान रहती थी। गुरुवार दोपहर विवाद की टेंशन इतनी बढ़ गई कि विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं।

पति के पूछने पर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकार की। पति उसे तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल ले गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, विवाहिता की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles