पुलिस स्थापना दिवस पर परेड में SP ने सलामी ली:37 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान; बच्चों ने भी जीती क्विज
पुलिस स्थापना दिवस पर परेड में SP ने सलामी ली:37 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान; बच्चों ने भी जीती क्विज
राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड के साथ कार्यक्रम हुआ, जहां एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने सलामी ली। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और क्विज प्रतियोगिता के विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस और पब्लिक के बीच जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह परेड से हुई। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने कदमताल करते हुए मंच को सलामी दी।

पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया
एसपी ने फील्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह और अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस का इतिहास गौरवशाली रहा है और जवानों को “अपराधियों में डर-आमजन में विश्वास” के मूल मंत्र को अपनाना चाहिए।
एसपी ने फील्ड में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह और अति उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए।

क्विज प्रतियोगिता के विजेता स्टूडेंट्स का सम्मान
पुलिस और पब्लिक के बीच दूरी कम करने के लिए स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता कराई गई थी। इसके विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

पौधारोपण कर दी जिम्मेदारी
स्थापना दिवस की स्मृति में एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया। इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी जवानों को दी गई।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत, डीएसपी सिटी गोपाल ढाका, डीएसपी ग्रामीण हरिसिंह धायल सहित जिले के सभी थानाधिकारी और पुलिस लाइन स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2102215


