[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में सरकारी कॉलेज के पास पहाड़ी पर लगी आग:सूखी घास जली, कई पेड़ झुलसे; फायर ब्रिगेड की ममद से काबू पाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में सरकारी कॉलेज के पास पहाड़ी पर लगी आग:सूखी घास जली, कई पेड़ झुलसे; फायर ब्रिगेड की ममद से काबू पाया

गुढ़ागौड़जी में सरकारी कॉलेज के पास पहाड़ी पर लगी आग:सूखी घास जली, कई पेड़ झुलसे; फायर ब्रिगेड की ममद से काबू पाया

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में सरकारी कॉलेज के पास स्थित पहाड़ी पर आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलकर पहाड़ी की चोटी तक पहुंच गईं। सूचना मिलने पर उदयपुरवाटी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण रहा। दमकल कर्मियों को पहाड़ी की ऊंचाई और कठिन रास्तों के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग से सूखी घास और कई पेड़ झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सरकारी कॉलेज प्रशासन भी सतर्क हो गया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में इसे अज्ञात कारणों से लगी आग माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles