नगरपालिका ने हटाया अतिक्रमण:चिड़ावा पंचायत समिति के सामने की कार्रवाई
नगरपालिका ने हटाया अतिक्रमण:चिड़ावा पंचायत समिति के सामने की कार्रवाई
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। चिड़ावा नगरपालिका ने पंचायत समिति कार्यालय के ठीक सामने स्थित अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। नगरपालिका की इस अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के मुख्य मार्गों और सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण आवागमन में काफी बाधा आ रही थी। इस दौरान नगरपालिका एसआई संदीप लांबा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, डॉ. शंभू पंवार, विजय पंवार सहित वार्डवासी और नगरपालिका कर्मी मौजूद हे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2100422


