[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने की घोषणा, अंबेडकर भवन में स्थापित होगी बाबा साहब की प्रतिमा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने की घोषणा, अंबेडकर भवन में स्थापित होगी बाबा साहब की प्रतिमा

पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने की घोषणा, अंबेडकर भवन में स्थापित होगी बाबा साहब की प्रतिमा

उदयपुरवाटी : कस्बे के बणी मोहल्ले में स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

चौधरी ने अंबेडकर भवन में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करवाने, ओपन जिम लगवाने और भवन की मरम्मत करवाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया है, वह हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। आज देश के तमाम नेता और अफसर उसी संविधान की शक्ति से व्यवस्था को सुचारू रूप से चला रहे हैं। उन्होंने समाज से बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और शिक्षित बनने का आह्वान किया। उनकी घोषणाओं पर उपस्थित जनसमूह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह की अध्यक्षता विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनफूल महरिया ने की।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि तहसीलदार झूंडाराम कुड़ी, ईओ तौफिक अहमद, थानाधिकारी रामपाल मीणा, ब्लॉक आयुष अस्पताल प्रभारी डॉ. राकेश माहिच, डॉ. अनिमेष गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणराम सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र ढेनवाल ने किया। इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने के लिए बणी मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों से सर्व समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles