[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मनाई राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि:देश में तकनीकी शिक्षा में गांधी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में मनाई राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि:देश में तकनीकी शिक्षा में गांधी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

खेतड़ी में मनाई राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि:देश में तकनीकी शिक्षा में गांधी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आंतकवादी विरोध दिवस के रूप में मनाई गई। शहर अध्यक्ष प्रभु दयाल कुमावत के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

अध्यक्ष प्रभु कुमावत ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज की स्थापना करने वाले व्यक्ति थे, उन्होंने गांव तक राजनीतिक लोगों को एक आर्थिक पावर दिए। राजीव गांधी युवाओं के लिए 18 वर्ष की उम्र में जो वोटिंग का अधिकार दिया व युवाओं को राजनीति में सक्रिय करने के लिए बहुत अच्छा कदम था। इसके साथ ही पूरे आज भारत पूरे विश्व में दूरसंचार का आईटी सेक्टर का एक सिरमौर माना जाता है। यह राजीव गांधी के दूरदर्शी विचारों की ही देन है।

सुधीर गुप्ता ने कहा कि दूरसंचार एवं आईटी सेक्टर में देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में राजीव गांधी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन इस महान व्यक्तित्व का इस प्रकार से दुनिया से विदा होने से देश को गहरा आघात लगा था। राजीव गांधी ने देश के प्रधानमंत्री रहते समय भारत को दूरसंचार व तकनीकी शिक्षा की क्रांति में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया था, जिसकी वजह से आज युवा तकनीकी क्षेत्र में बेहतर कौशल दिखा रहे हैं। आज के इस तकनीकी युग में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में कौशल होना बहुत जरूरी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश के प्रति किए गए योगदान को याद किया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर बाबूलाल नायक, प्रेम चंदेला, कमल कुमार सैनी, चंदगी राम सैनी, लीलाधर नायक, सुरेश कुमार, सेवादल मोहन अग्रवाल, मनोज कुमावत, भरत कुमार सैनी, ग्यारसी लाल, बंटी शर्मा, कन्हैयालाल, सुरेश कुमार, रामेश्वर, निकेश पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77