नीमकाथाना में अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली:सामाजिक-व्यापारिक संगठनों ने की पुष्पवर्षा, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
नीमकाथाना में अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली:सामाजिक-व्यापारिक संगठनों ने की पुष्पवर्षा, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
नीमकाथाना : नीमकाथाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक विशाल रैली निकाली और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सामाजिक-व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत
यह रैली भूदोली रोड से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास पहुंची। रैली रामदेव मंदिर, शाहपुरा रोड, सुभाष मंडी, कपिल मंडी, रामलीला मैदान और जिला अस्पताल चौराहा से होकर खेतड़ी मोड़ पहुंची। रैली के दौरान सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
छात्रावास पर पुष्पांजलि अर्पित की
छात्रावास पहुंचने पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान देकर एक महान सौगात दी। वे जन्म से ही प्रतिभाशाली और विश्वस्तर के विधिवेत्ता थे।
वक्ताओं ने बताया कि डॉ. अंबेडकर एक दलित राजनीतिक नेता और समाज सुधारक होने के साथ-साथ भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भी थे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2096361


