[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी स्कूल की टॉपर छात्रा को मिली कार:भामाशाह ने टॉपर पांच छात्राओं को एक-एक लाख रुपये से सम्मनित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सरकारी स्कूल की टॉपर छात्रा को मिली कार:भामाशाह ने टॉपर पांच छात्राओं को एक-एक लाख रुपये से सम्मनित किया

सरकारी स्कूल की टॉपर छात्रा को मिली कार:भामाशाह ने टॉपर पांच छात्राओं को एक-एक लाख रुपये से सम्मनित किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रोलसाहबर : रोलसाहबर गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने वाला अनूठा आयोजन हुआ। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की टॉपर छात्रा को उसकी असाधारण उपलब्धि के लिए कार भेंट कर सम्मानित किया गया, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

यह सम्मान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ऐंजल खान को मिला, जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आमतौर पर निजी स्कूलों में टॉपर छात्रों को उपहार या नकद राशि दी जाती है, लेकिन ऐंजल को मिली कार ने एक नई मिसाल कायम की है।

ऐंजल खान को मिली स्विफ्ट

समाजसेवी भामाशाह आदिल खान ने ऐंजल खान की इस उपलब्धि पर उन्हें स्विफ्ट कार भेंट कर सम्मानित किया। इस पहल को न केवल छात्रा के लिए, बल्कि सरकारी शिक्षा प्रणाली के लिए भी एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

पांच छात्राओं को एक-एक लाख

इस कार्यक्रम में केवल टॉपर छात्रा को ही नहीं, बल्कि अन्य मेधावी छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया गया। बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पांच छात्राओं को एक-एक लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। इससे छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है।

विधायक ने की सराहना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हाकम अली ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सरकारी स्कूलों को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और समाज को नई दिशा देंगे। उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि इन प्रयासों से सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा और रुझान बढ़ेगा।

रोलसाहबर का यह आयोजन यह दर्शाता है कि यदि समाज और भामाशाह शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करें, तो सरकारी स्कूलों के छात्र भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। यह पहल न केवल छात्रों को प्रेरित कर रही है, बल्कि पूरे समाज को यह संदेश भी दे रही है कि प्रतिभा को उचित मंच और सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से हो।

Related Articles