[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीकर में विविध आयोजन, कलेक्ट्रेट में मुख्य कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीकर में विविध आयोजन, कलेक्ट्रेट में मुख्य कार्यक्रम

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सीकर में विविध आयोजन, कलेक्ट्रेट में मुख्य कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सीकर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बाबा साहेब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों की शपथ दिलाई गई। जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी संविधान शपथ कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अपने संबोधन में आशीष मोदी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जयंती हमें समानता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान देश की मजबूत नींव है और इसके मूल्यों को जीवन में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद के निवर्तमान उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिलेभर में सामाजिक संगठनों द्वारा रैलियां, संगोष्ठियां और सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles