[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अंबेडकर जयंती पर निकली यात्रा:वक्ता बोले- मानवता की सेवा और निचले तबके को ऊपर उठाया, संगठित होकर संघर्ष का आह्वान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अंबेडकर जयंती पर निकली यात्रा:वक्ता बोले- मानवता की सेवा और निचले तबके को ऊपर उठाया, संगठित होकर संघर्ष का आह्वान

चिड़ावा में अंबेडकर जयंती पर निकली यात्रा:वक्ता बोले- मानवता की सेवा और निचले तबके को ऊपर उठाया, संगठित होकर संघर्ष का आह्वान

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की पुरानी बस्ती में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख रास्तों से एक रैली भी निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया थे, जिन्होंने अंबेडकर के विचारों को वर्तमान समय में अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे रोहिताश्व महरानिया ने बाबा साहब के तीन मंत्रों – शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो – को जीवन में धारण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
शहर के मुख्य रास्तों से बाइक रैली निकाली गई।
शहर के मुख्य रास्तों से बाइक रैली निकाली गई।

साध्वी ओमनाथ महाराज ने कहा कि अंबेडकर ने पीड़ित मानवता की सेवा और निचले तबके को ऊपर उठाने का कार्य किया। उन्होंने वर्तमान में सामाजिक दूरियों को कम कर एकजुट होकर लोकहित के लिए कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। इंद्र सिंह भोबिया ने बाबा साहब से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए, जबकि एएसपी फूलसिंह मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर नितिन भगत, विजय गुरावा, नाथूराम भगत, सिद्धार्थ, सुनील मेहरा, कुलदीप भगत, मंगेश भगत, एडवोकेट उमेद बरबड़, अरविंद भगत, राहुल भगत, पवन भुकल, विजेश बुलानिया, विकास बुलानिया, विजय बाड़ेतिया, नरेंद्र चंदलिया, ओमप्रकाश निर्मल, दयादन और दिनेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles