रायपुरा में छप्पर में आग, 12 बकरियां जिंदा जलीं:पांच बेटियों वाला परिवार बेघर; घरेलू सामान भी राख
रायपुरा में छप्पर में आग, 12 बकरियां जिंदा जलीं:पांच बेटियों वाला परिवार बेघर; घरेलू सामान भी राख
रानोली : रानोली के ग्राम रायपुरा में एक छप्पर में आग लगने से एक परिवार का आशियाना और जीविकोपार्जन का साधन नष्ट हो गया। इस घटना में छप्पर में बंधी 12 बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि खाने-पीने का सामान, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री भी पूरी तरह राख हो गई।
सोहनलाल पुत्र रामकरण गुर्जर, जो मूल रूप से जीवनपुरा (नागौर) के निवासी हैं, रानोली क्षेत्र में एडवोकेट सागर खोखर की कॉलोनी में अस्थायी कच्चे छप्परों में अपने परिवार के साथ रहते थे। सोहनलाल रेवड़ चराकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच छोटी बेटियां हैं।

यह घटना अचानक छप्पर में आग लगने से हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।
इस हादसे के बाद सोहनलाल के परिवार के सामने रहने की जगह नहीं बची है। उनका पूरा आशियाना उजड़ गया है और जीविकोपार्जन का मुख्य सहारा रहीं बकरियां भी खत्म हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, अस्थायी आवास और भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2095767


